बाल श्रम से अवमुक्त कराए बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए – स्वामी प्रसाद मौर्य

  • अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर श्रम मंत्री का वर्चुअल सम्बोधन

सहारनपुर [24CN] : प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बाल श्रम से अवमुक्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जुड़ने की कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन की दिशा में कार्य कर रहे सभी संगठनों और विभागों को इस समब्न्ध में विधिक कार्यवाही के साथ-साथ जन सामान्य को लगातार सेमिनार एवं गोष्ठियों के माध्यम से जागरूक किया जाए।
अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आज श्रम विभाग के अधिकारियों एवं चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति तथा बाल श्रम उन्मूलन से जुड़े संस्थाओं के पदाधिकारियां एवं अवमुक्त बाल एवं किशोर श्रमिकों तथा उनके अभिभावकों के साथ वर्चुवल बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने हा कि  बाल / किशोर श्रमिकों को समय-समय पर अभियान चलाकर  अवमुक्तिकरण तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे बाल और किशोर श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़वाकर पुनर्वासित कराने के सम्बन्ध में सभी संगठनों/अधिकारियों/कर्मचारियों/ ट्रेड यूनियनों/ व्यापार मण्डलों के द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर संकल्प लिया जाए।

सहारनपुर मण्डल में अधिकारियों सहायक श्रमायुक्त/ श्रम प्रवर्तन अधिकारी के साथ-साथ बाल श्रम की दिशा में काम करने वाले संगठनों/उद्योग-व्यापार मण्डलों/ ट्रेड यूनियन एवं अन्य विभागीय अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद सहारनपुर में भी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह, बाल कल्याण समिति से श्री मंसूर हुसैन, चाईल्ड लाइन से श्रीमती मुनेश शर्मा, लघु उद्योग भारती से श्री अनुपम गुप्ता, उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल से श्री शीतल टण्डन, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों एवं जनपद से अवमुक्त व पुनर्वासित बाल श्रमिक सलमान, अब्दुल वाहिद तथा अवमुक्त बन्धुआ श्रमिक श्री आलिम, श्रीमती शमशीदा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर  अपर मुख्य सचिव श्रम श्री सुरेश चन्द्रा, श्रम आयुक्त, मोहम्मद मुस्तफा ने भी सम्बोधित किया।