संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल
- सहारनपुर में आयोजित संस्कारशाला में मौजूद बचचे।
सहारनपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में सत्संग आश्रम, पंत विहार में छोटे-छोटे बच्चों के लिए संस्कारशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सर्वश्री आशुतोष महाराज जी की शिष्याओं साध्वी बहनों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही बच्चों ने फूलों की होली भी खेली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो गया।
इस अवसर पर बताया गया कि गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी को छोटे बच्चों से विशेष स्नेह है। उनका मानना है कि यदि बचपन से ही बच्चों के भीतर ज्ञान और संस्कारों के बीज बोए जाएं, तो वही बच्चे बड़े होकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का आयोजन बेहद सुंदर और अनुशासित ढंग से किया गया। विशेष बात यह रही कि पूरे कार्यक्रम का संचालन और प्रस्तुतियां छोटे-छोटे बच्चों द्वारा ही दी गईं, जिसने वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
