शिविर में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

शिविर में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सहारनपुर में आयोजित शिविर में प्रतिभागी बच्चे।

सहारनपुर [24CN]। जैन मिलन चेतना द्वारा ओम अरहम योग आर्ट क्राफ्ट कैंप का आयोजन किया गया धार्मिक संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कैंप में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

सहारनपुर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने जैन मिलन चेतना द्वारा आयोजित कैंप का समापन दिवस कहा कि अर्हम योग प्रणेता मुनि श्री 108 प्रणमय सागर जी महाराज की प्रेरणा से कैंप का आयोजन किया गया है। इसका जो उद्देश्य है वह सकारात्मक है और निश्चित रूप से बच्चों को दिए गए संस्कार ही उनके जीवन के निर्माण में अहम योगदान का निर्वहन करते हैं। धार्मिक संस्कारों युक्त व्यक्ति सकारात्मक विचारों से संभावित होता है और जीवन को व्यतीत करें मैं जीवन दर्शन की अहम भूमिका होती है। बच्चों में धार्मिक संस्कार हो यह एक पवित्र उद्देश्य है और वह इस कैंप के सभी आयोजकों को इसके लिए बधाई देते हैं और इस बात का उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह अपने इस उद्देश्य में निश्चित रूप से सफल होंगे। आज उन्हें यहां बच्चों की प्रतिभा को देखने का अवसर मिला बच्चों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट का कार्य सराहनीय है तो वही और हम योग की प्रस्तुति बहुत ही खूबसूरत रही।

जैन समाज के मंत्री संजीव जैन टोली जैन बाग के चौधरी अनुज जैन ने कहा कि इस कैंप के द्वारा बच्चों को बहुत सुंदर प्रेरणा दी जा रही है। उनके जीवन को बेहतर तरीके से संवारा जा रहा है। इसके लिए वह सभी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उम्मीद करते हैं भविष्य में भी ऐसे कैंप लगते रहेंगे। जैन मिलन चेतना की संयोजिका मनीषा जैन, शिप्रा जैन तथा आर्ट एवं क्राफ्ट की संयोजिका रुचि जैन, चारू जैन ने बताया कि मुनि श्री की प्रेरणा से उन्होंने यह कैंप का आयोजन किया है। इसमें बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट भी सिखाया जाएगा तो वहीं बच्चों में आध्यात्मिक योग की प्रवृत्ति जागृत हो, इस उद्देश्य से इस कैंप का आयोजन किया गया है।

शिविर में अभी 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया है। बच्चों को यहां पर अर्हम योग सिखाया जा रहा है जिसे वह सीखकर बेहद प्रसन्न हैं। आज अंतिम दिन बच्चों ने अर्हम योग की बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी तो वहीं क्राफ्ट के विभिन्न मॉडल अपने हाथों से बनाकर खूब प्रशंसा बटोरी। कैंप के सफलतापूर्वक संचालन में विभूति जैन, शिल्पि जैन, सुनंदा जैन, अंजू जैन, सरिता जैन, संध्या जैन, सारिका जैन, अतुल जैन, प्रीति जैन, बाला जैन, नीतू जैन, कल्पना जैन, नीता जैन, मंजू जैन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संदीप जैन, राजा जैन, विनय जैन, नीरज जैन, अजय जैन, नवीन जैन, सुकमाल चंद जैन तथा जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अविनाश जैन संजय जैन आदि उपस्थित रहे।