बच्चों ने भी समाजवादी दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जनमदिन

बच्चों ने भी समाजवादी दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जनमदिन

सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बच्चों ने भी समाजवादी दिवस के रूप में मनाया। स्थानीय आदर्श विहार स्थित युवा सपा नेता पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री चौ. यशपाल सिंह व प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन के परिवार के बच्चों ने भी केक काटकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान बच्चों ने कहा कि अखिलेश यादव ही बच्चों व युवाओं आईकॉन हैं क्योंकि अखिलेश यादव की सरकार में ही छात्र-छात्राओं के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई तथा छात्र-छात्राओं को टैबलेट व लैपटॉप का वितरण किया गया।

चौ. प्रवीण बांदूखेड़ी ने कहा कि अखिलेश यादव ही समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का काम कर रहे हैं क्योंकि सपा की विचारधारा को अपनाकर ही देश व प्रदेश का भला किया जा सकता है। इस दौरान लक्ष्य चौधरी, यशा चौधरी, तरूण चौधरी समेत भारी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।