बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित
- सहारनपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ लेते विशेषज्ञ एवं बच्चे।
सहारनपुर। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को बाल विवाह के बारे में जागरूक किया गया। ग्राम सलेमपुर भूखड़ी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत के बारे में जागरूक किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह भारत में कानूनन अपराध है। यदि कोई अभिभावक या माता-पिता अपने बच्चे का बाल विवाह (18 साल से कम) करते पाया जाता है तो इसे कानूनी अपराध मानते हुए सजा का प्राविधान है। कार्यक्रम में बच्चों कोचाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 व समस्त हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी प्रदान हुए आकस्मिक परिस्थिति में इन नम्बरों पर डायल कर मदद ली जा सकती है। इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बच्चों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
