मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर दौरा आज, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

- सहारनपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम व एसएसपी।
सहारनपुर [24CN]। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल (आज) सहारनपुर में प्रस्तावित निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को समुचित दिशा-निर्देश दिए।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल (आज) सहारनपुर पहुंचकर जनता रोड स्थित माहीपुरा चौक पर महाराज सिंह कालेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनपद भर से आए प्रबुद्ध नागरिकों के सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रबुद्ध सम्मेलन में आयोजकों द्वारा आने वाले प्रबुद्ध नागरिकों के लिए 10 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एक ओर जहां भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऐड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया।
वहीं आज मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिरीक्षक राजीव सब्बरवाल, सहारनपुर के मंडलायुक्त डा. लोकेश एम., डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूरज राय समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक राजीव गुम्बर के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को शंातिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को समुचित दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद सुधीर पंवार, संदीप रावत, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, विराट पुरी समेत भारी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।