मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को सहारनपुर में संभावित दौरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को सहारनपुर में संभावित दौरा

विकास परियोजनाओं का निरीक्षण और मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन की तैयारी

सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ संभावित सहारनपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ सिद्ध पीठ माँ शाकम्मरी देवी में दर्शन कर माता रानी का आशीर्वाद भी ले सकते हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी डंदपेी ठंदेंस समेत जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बेहट रोड क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को लेकर भी तेजी से काम किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जिले में पहुंचकर विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का अंतिम और आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इफिलहाल जिला प्रशासन कार्यक्रम की औपचारिक पुष्टि और विस्तृत कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहा है, वहीं संभावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।


Leave a Reply