• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- भोपाल अस्पताल की घटना आपराधिक लापरवाही, दोषी पर होगी कार्रवाई

  • November 9, 2021
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा- भोपाल अस्पताल की घटना आपराधिक लापरवाही, दोषी पर होगी कार्रवाई
  • शिवराज सिंह ने कहा-जो बच्चे अस्पताल में थे वह हमारे संरक्षण में थे उनकी जान बचाना हमारी जिम्मेदारी थी यह गंभीर घटना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन डाक्टरों की टीम को त्वरित एक्शन लेने और बच्चों की जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक से पहले संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में कल रात हुई हृदय विदारक घटना से मन और आत्मा व्यथित है। यह बहुत गंभीर घटना है, यह आपराधिक लापरवाही है। जांच के निर्देश दे दिए गए हैं जो भी दोषी होगा उस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। जिन लोगों ने अपनी जान हथेली पर रखकर 36 बच्चों को सुरक्षित निकाला है, उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन सभी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सारंग घटना की सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य में समन्वय किया। जो बच्चे अस्पताल में थे वह हमारे संरक्षण में थे उनकी जान बचाना हमारी जिम्मेदारी थी यह गंभीर घटना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन डाक्टरों की टीम को त्वरित एक्शन लेने और बच्चों की जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना ईश्वर से की, उन्होंने कहा कि इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो यही कामना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय और गैर शासकीय अस्पतालों का तत्काल फायर सेफ्टी आडिट कराया जाए। कोविड-19 परिणाम स्वरूप कई अस्पतालों में आक्सीजन की व्यवस्था के लिए आक्सीजन लाइन बिछाई गई हैं, इससे अस्पतालों में फायर सेफ्टी आडिट की और अधिक जरूरत हो जाती है। हमें वह सभी उपाय करने होंगे जिससे ऐसी घटना का दोहराव ना हो।

भोपाल के अस्पताल में आग की घटना के बाद कई नवजात गंभीर

भोपाल में स्‍थित हमीदिया अस्पताल के नवजात शिशु वार्ड में सोमवार रात आग लगने से घायल हुए आधा दर्जन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। यहां सोमवार को 1 से 9 दिन तक के 4 बच्चों की मौत हुई थी। मंगलवार को भी चार नवजातों की मौत हो जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन अस्पताल की तरफ से कोई भी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। सोमवार को घटना के दौरान बिजली जाने की वजह से वेंटीलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं मिलने के कारण उम्र में थोड़े बड़े बच्चों की भी हालत बिगड़ी है। हालांकि उन्हें अंबू बैग से ऑक्सीजन दी गई, लेकिन इस तरीके में जितनी जरूरत होती है उतनी ऑक्सीजन नहीं मिल पाने की वजह से बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को घटना की जांच की जिम्मेदारी दी है। वह सुबह 9 बजे हमीदिया अस्पताल पहुंच गए हैं। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी हमीदिया अस्पताल पहुंचने वाले हैं। 36 नवजातो को फिलहाल कमला नेहरू अस्पताल की दूसरी मंजिल पर पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में रखा क्या है। इनमें 7 बच्चे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर

  • March 29, 2026
मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

  • March 29, 2026
‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी

‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी

  • March 29, 2026
दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’

  • March 29, 2026
ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

ममता जी, जितना रोना है रो लो, चुन-चुनकर घुसपैठियों को देश से बाहर करेंगे: अमित शाह

  • March 28, 2026
‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

‘7 में से 6 नये एयरपोर्ट बंद…घास हटवाकर भी देख लो’, नोएडा एयरपोर्ट के उद्धघाटन पर बोले अखिलेश यादव

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस और लेफ्ट जहां भी सत्ता में आते हैं, सब कुछ बर्बाद कर देते हैं’, केरल के पलक्कड में बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर मायावती का बड़ा दावा, सपा-कांग्रेस पर लगाए ये आरोप March 29, 2026
  • असम में गरजे अमित शाह, बोले- BJP सरकार बनी तो 5 साल में हर घुसपैठिया होगा बाहर March 29, 2026
  • ‘शांति नहीं, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका’, बोले ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ March 29, 2026
  • मां कौशल्या पर कथित आपत्तिजनक बयान पर बढ़ा विवाद, अयोध्या के संतों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग March 29, 2026
  • ‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’; केरल में चुनावी रैली के दौरान बोले पीएम मोदी March 29, 2026
  • दादरी में अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, बोले- ‘हमारी सरकार आई तो 40 हजार रुपये…’ March 29, 2026
  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez