जनपद में हर रविवार को लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला: सीएमओ

जनपद में हर रविवार को लगेगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला: सीएमओ
  • सहारनपुर में जानकारी देते सीएमओ डा. बी. एस. सोढी।

सहारनपुर [24CN] । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बी. एस. सोढी ने कहा कि अब फिर से हर रविवार को जनपद के सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्रों पर सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक पहले की तरह मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन होगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को मार्च 2020 के बाद से स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष का पहला आरोग्य मेला दस जनवरी को आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. सोढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। मेले में जांच व इलाज निरूशुल्क होगा। मौसमी बीमारियों की जांच के अलावा प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के साथ गर्वभवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच पर खास जोर रहेगा। नवदम्पति को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए उनकी पसंद के परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराये जाएंगे।

आरोग्य मेले को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठनों का योगदान लिया जा सकता है। मेले में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही जगह पर मिल जाएंगी। श्री सोढी ने बताया कि बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा और सभी पैथोलॉजी की जांच नि:शुल्क, नि:शुल्क सैनेटरी नैपकिन वितरण, नसबंदी के लिए पंजीकरण, आंखों की निरूशुल्क जांच, क्षय रोग की जांच, परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बजाया कि चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा, गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श, बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा, मलेरिया, डेंगू व कुष्ठ की स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, मुख, स्तन एवं सर्वीकल कैंसर की स्क्रीनिंग, तंबाकू और मद्यपान छोडऩे के लिए परामर्श दिया जाएगा।