चेतना सेवा समिति ने किया चिकित्सकों का सम्मान

- सहारनपुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुणाल जैन को सम्मानित करते राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के तत्वावधान में देश के महान चिकित्सक डा. विधान चंद राय की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर जनपद के विभिन्न चिकित्सकों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के संरक्षक व पूर्व विधायक राजीव गुम्बर तथा राजेश जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति के मंडल अध्यक्ष राजा जैन ने बताया कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता की प्रेरणा से समिति द्वारा देश में वैश्विक महामारी कोरोना काल में रोगियों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डा. प्रवीण शर्मा, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुणाल जैन, जिला मलेरिया अधिकारी डा. शिवांका गौड़, डा. पी. डी. गर्ग एवं डा. ए. के. बंसल को सम्मानित किया गया। इस दौरान चौ. माईदयाल मित्तल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष वरूण मित्तल, संयोजक नवीन गुप्ता, सह संयोजक दीपक गुप्ता, मनुज तायल, आशीष प्रकाश गुप्ता, गौरव नारंग, सचिन गोयल, पुनीत जैन, पारस मेहता, सोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।