एसडीएम नगर के सभी होटल व रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया

एसडीएम नगर के सभी होटल व रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया
  • होटल में चैकिंग अभियान चलाते उपजिलाधिकारी दीपक कुमार व अन्य अधिकारी

देवबंद [24CN]: लखनऊ में लवाना होटल अग्निकांड के बाद सहारनपुर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को एसडीएम के नेतृत्व में नगर के सभी होटल व रेस्टोरेंट में चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान जो कमियां पाई गई उन्हें अविलंब दुरुस्त करने की चेतावनी होटल स्वामियों को प्रशासनिक टीम द्वारा दी गई।

बुधवार को रेलवे रोड, मजनू वाला रोड, दारुल उलूम क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर स्थित होटल व रेस्टोरेंट की चेकिंग का अभियान चलाया गया। चेकिंग में विशेष रुप से आग से बचाव के उपकरणों और बाहर जाने के रास्ते पर खास तौर से ध्यान दिया गया।  होटल में बिजली व भोजन की गुणवत्ता की भी चेकिंग की गई’। एक दो होटल, रेस्टोरेंट में फायर बिर्गेड के अधिकारियों ने आग से बचने के उपायों मे कमी पाये जाने पर होटल व रेस्टोरेंट मालिकों को इन्हें अविलंब दुरुस्त कराने की चेतावनी दी। जिन होटल व रेस्टोरेंट में आग से बचने के साधनों को लेकर कमी पाई गई उनके मालिकों ने आगामी 3 दिनों में इसे ठीक कराने का आश्वासन प्रशासनिक टीम को दिया।

एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर होटल व रेस्टोरेंट की चेकिंग के लिए टीम गठित की गई है जिसमें नगर पालिका व फायर बिर्गेड के अधिकारी, मैजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल हैंैै। आगामी 2 दिनों में  सभी होटल व रेस्टोरेंट की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।