चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव में शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला
- क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर चैरी-चैरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वंदेमातरम् के गायन के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
देवबंद [24CN] : खंड विकास कार्यालय में हुए कार्यक्रम में एसडीएम राकेश कुमार ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने युवाओं से शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। परियोजना निदेशक दुष्यंत सिंह, खाद्य पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार ने भी विचार रखें। संचालन जितेंद्र धीमान ने किया।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि हमें वीर क्रांतिकारियों को याद कर उनके सपनों के भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभानी चाहिए। भाजयुमो जिला संयोजक विपिन सिरोही ने कहा कि चौरा-चौरी आंदोलन के १०० वर्ष पूर्ण होने पर शहीदों की स्मृति में सरकार इसे शताब्दी के रूप में मना रही है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पाजंलि अर्पित की। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक त्यागी ने किया। भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, विपिन भारतीय, पवन सवई, विकास त्यागी, रणजीत वाल्मीकि, रविंद्र चैधरी, बिजेंद्र जौहरी, राहुल वाल्मीकि, शुभम त्यागी, मनीष त्यागी, विनय कुच्छल, आलोक खटीक, पवन धीमान, राजेश अनेजा आदि मौजूद रहे।
