6 मई को मनाई जाएगी चौ. अजित सिंह की पहली पुण्यतिथि
सहारनपुर [24CN]। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि आगामी 6 मई को मनाने का निर्णय लिया गया।
हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए रालोद के वरिष्ठ नेता चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों के महान नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं द्वारा हवन-यज्ञ करके मनाई जाएगी। इस दौरान कुष्ठ रोगियों व मलिन बस्तियों में प्रसाद व फलों का वितरण किया जाएगा तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर चौ. अजीत सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए महान कार्यों पर प्रकाश डाला जाएगा ताकि उनका प्रचार-प्रसार किया जा सके।
युवा महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर ने कहा कि चौ. अजित सिंह को हमेशा किसानों के साथ-साथ मजदूरों के हमदर्द नेता के रूप में जाना जाएगा। बैठक में नरेंद्र सिरोही, अरविंद मलिक, सतीश चौधरी, विजय तोमर, निकेत मलिक, योगेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, तरूण मलिक, चौ. दीपक आदि मौजूद रहे।
