भाजपा के किसान मोर्च के मंडल अध्यक्ष के नलकूप से चेारो ने केबिल व स्टार्टर चोरी किया

नकुड 20 मार्च इंद्रेश। नयागाव में अज्ञात चोरो ने भाजपा के किसान मोर्च के मंडल अध्यक्ष के खेत मे नलकूप के केबिल व स्र्टाटर पर हाथ साफ कर दिया।
भाजपा के किसान मोर्चे के मंडल अध्यक्ष व नयागांव के पूर्व प्रधान राजकुमार चैधरी ने बताया कि बीती रात चेारो ने उनके खेत में नलकूप के कोठे का ताला काटकर नलकूप को केबिल व स्र्टाटर चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र मे लगातार किसानो के नलकूपो पर चोरी की घटनाए हो रही हैं। जिससे किसानो को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई कराने की मांग की है।