किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: अर्जुन सिंह

किसानों के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह: अर्जुन सिंह
  • देवबंद में स्वः चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते रालोद कार्यकर्ता।

देवबंद [24CN] :  पूर्व प्रधानमंत्री स्वः चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा हवन यज्ञ किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला।

शनिवार को इंडस्ट्रियल एस्टेट में अशोक चौधरी के आवास पर हवन यज्ञ के उपरांत हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रालोद के पश्चिमी प्रदेश सचिव चौधरी अर्जुन सिंह ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वः चौधरी चरण सिंह जीवन पर्यंत किसान हितों व उनके उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। ग्रामीण परिवेश में जन्म लेने व एक साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े होने के कारण वे किसानों व गरीब लोगों की समस्याओं को भली.भांति जानते थे। यही कारण है कि उन्हें किसानों का सच्चा मसीहा व हितैषी कहा गया।

उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह के निधन पर भी शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही जयंत चौधरी के संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की गई। ठा0 रजनीश चैहान, धीरज चौधरी , चैण् धनवीर सिंह, जाहिद हसन, सचिन चौधरी , सहपाल, ओंकार सिंह, रविंद्र त्यागी, चौधरी राजेंद्र सिंह, नाथीराम शर्मा, ठा0 आदित्य कुमार, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।