“12 महीने में कर दिया सदियों का बदलाव, अब अमेरिका का गोल्डेन एज”, स्टेट ऑफ़ द यूनियन में बोले ट्रंप
वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने 1 साल में किए गये कार्यों की खुद ही जमकर तारीफ की है। उन्होंने स्टेट ऑफ़ द यूनियन-2026 में बोलते हुए कहा कि हमने 12 महीने में सदियों का बदलाव कर दिया है, जो आज से पहले कोई नहीं कर पाया। ट्रंप ने कहा कि यह अमेरिका का गोल्डेन एज है।
मेरे सत्ता में आने पर देश की हालत थी बहुत खराब
ट्रंप ने कहा,”हम और बेहतर और बेहतर करते रहेंगे। यह अमेरिका का गोल्डन एज है। जब मैंने 12 महीने पहले इस चैंबर में बात की थी, तो मुझे एक ऐसा देश विरासत में मिला था जो संकट में था, जिसकी इकॉनमी रुकी हुई थी, महंगाई रिकॉर्ड लेवल पर थी, बॉर्डर पूरी तरह खुला था, मिलिट्री और पुलिस में भर्ती बहुत खराब थी, देश में क्राइम बहुत ज़्यादा था और पूरी दुनिया में जंग और अफ़रा-तफ़री मची हुई थी, लेकिन सिर्फ़ एक साल बाद आज रात मैं पूरे सम्मान और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा और यह सदियों का बदलाव है। यह सच में सदियों का बदलाव है।”
