चंद्रशेखर आजाद की पार्टी का बड़ा ऐलान, AIMIM के साथ मिलकर लड़ सकते हैं चुनाव
चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय का चुनाव लड़ेगी. पार्टी के महाराष्ट्र स्टेट सेंट्रल इंचार्ज गौरी प्रसाद उपासक ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि AIMIM के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ सकते हैं.
