जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता के बीच करें प्रचार-प्रसार: चंद्रमोहन

जनकल्याणकारी योजनाओं का जनता के बीच करें प्रचार-प्रसार: चंद्रमोहन
  • सहारनपुर में भाजपा हकीकत मंडल की बैठक को सम्बोधित करते प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन।

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व सहारनपुर महानगर प्रभारी डा. चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राष्ट्रवादी दल है जो सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र पर चलकर सर्वसमाज के कल्याण की भावना को लेकर काम करती है। उन्होंने ेकार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन आज यहां नवीन नगर स्थित गढ़वाल सभा के सभागार में भारतीय जनता पार्टी हकीकत मंडल की कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सर्वसमाज के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक को भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा व महानगर उपाध्यक्ष पुनीत त्यागी ने भी सम्बोधित किया तथा केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा सर्वसमाज के हित में किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, मंडल अध्यक्ष सचदेवा व महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कुसुम अग्रवाल ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गौरव कपिल ने किया।

इस दौरान मंडल महामंत्री नरेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, मिखाइल मल्होत्रा, अक्षय वत्स, मधु मिश्रा, लक्ष्मी पांडेय, भावना राजकुमार कल्याणी, निवर्तमान पार्षद नरेश रावत, संजय गर्ग, भगतसिंह, अमित त्यागी, अजय शर्मा समेत भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।