Chamoli Accident: पहले हुई थी एक ही व्यक्ति की मौत, सुबह जुटी भीड़ में फैला करंट; अब तक 16 की मौत
चमोली। उत्तराखंड के चमोली में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया है। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं, इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि करंट लगने से झुलसे लोगों को पहले जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स लाया गया। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार घटना के समय 22 लोग मौके पर उपस्थित थे।
Uttarakhand | 10 people died and several injured after a transformer exploded on the banks of the Alaknanda River in the Chamoli district. Injured have been admitted to the district hospital: SP Chamoli Parmendra Doval
बताया गया कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें चमोली के दारोगा भी शामिल हैं।
मृतकों की लिस्ट आई सामने
हादसे में मरने वालों के नाम, पता व उम्र-
- उप निरीक्षक प्रदीप रावत, चौकी पीपलकोटी
- होमगार्ड मुकंदे राम, पुत्र श्यामदास, निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
- होमगार्ड गोपाल, पुत्र माधव सिंह, निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
- होमगार्ड सोबत लाल, निवासी ग्राम पाडुली
- सुमित, पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल, निवासी ग्राम
- रांगतोली, चमोली, उम्र 25 वर्ष
- सुरेंद्र, पुत्र विजय लाल, निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
- देवी लाल, पुत्र असील दास, निवासी हरमानी , उम्र 45 वर्ष
- योगेंद्र सिंह, पुत्र महिपाल सिंह, निवासी हरमानी
- सुरेंद्र सिंह रावत, पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह, निवासी हरमानी उम्र 38 वर्ष
- मनोज कुमार, निवासी हरमानी, उम्र 38 वर्ष
- सुखदेव, पुत्र एलम दास, ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
- प्रमोद कुमार, पुत्र सुदामा लाल, निवासी हरमानी
- दीपू कुमार, पुत्र महेंद्र लाल, निवासी हरमानी , उम्र- 33
- महिपाल, पुत्र दुर्लप सिंह, निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष
- विपिन,पुत्र सोबत, निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश
चमोली हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। 15 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री चमोली रवाना
चमोली में हुए दर्दनाक हादसे को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत चमोली के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर जांच और हालात दोनों पर वह जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी चमोली के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।
मृतकों में पुलिसकर्मी भी शामिल
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री वी गुरूगेशन ने बताया कि जनपद चमोली में करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु होने की दुखद घटना हुई है, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर और 3 होमगार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं।
राज्यपाल ने हादसे पर जताया दुख
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
