चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज ने चलाया रेडियम रिफ्लेक्टर जागरूकता अभियान

चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज ने चलाया रेडियम रिफ्लेक्टर जागरूकता अभियान
  • सहारनपुर में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाते सीआईएस के पदाधिकारी।

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज  द्वारा नववर्ष-2026 के कैलेंडर का विमोचन कर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सडक़ दुर्घटनाओं को रोके जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को  सरहानीय बताया। सीआईएस संस्था एवं पुलिस विभाग तथा यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में कोहरे के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों की बैक साइड पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान संचालित किया गया। इस क्रम में 1 जनवरी 2026 को राकेश केमिकल, पुलिस चैकी तिराहा, देहरादून रोड पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 100 वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात  शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  एम.पी. सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ट्रैफिक इंचार्ज अमित तोमर उपस्थित रहे। इस अवसर पर नववर्ष-2026 के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। संस्था अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि कोहरे में दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में रेडियम रिफ्लेक्टर दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होते हैं। वहीं अतिथियों ने सीआईएस के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम में संस्था के चैयरमैन  एच.एस. चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, महासचिव (प्रा.)  अमित चैधरी, महासचिव (का.) सरदार बलजीत सिंह चावला, संयुक्त महासचिव  रवि टंडन, कोषाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, संयुक्त कोषाध्यक्ष  नीरज मिड्डा, चीफ कोऑर्डिनेटर  संजय गुप्ता, कोऑर्डिनेटर सक्षम बत्रा, सरदार तेजिंदर सिंह तनेजा सहित विजय मदान,  कमलेश अग्रवाल, श्रीमती निशा शर्मा,  सुनील सूरी,  विक्की शर्मा,  हेमंत जोशी,  वैभव गर्ग,  प्रवीण गाबा,  दीपक रहेजा, साहिल गाबा,  अनिल तुली,  सत्य शर्मा,  अमित कुमार टक्कर, सुमित बक्शी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।