लॉकडाउन के उल्लंघन में 26 लोगों के चालान काटे, जुर्माना वसूला

देवबंद [24CN] : लॉकडाउन में रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते मंडी और बाजारों में जरूरी सेवाओं की दुकानें भी बंद रहीं। पुलिस भी लॉकडाउन का पालन कराने को सख्त दिखी। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन व बिना मास्क घूम रहे 26 लोगों के चालान काट जुर्माना वसूला।

कोरोना संक्रमण बेकाबू है और इस पर लगाम कसने को प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन घोषित किया है। हालांकि अब इसकी मियाद बढ़ाकर 24 मई की सुबह तक कर दी गई है। प्रशासन ने जरूरी सेवाओं के सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति दे रखी है। हालांकि रविवार को साप्ताहिक बंदी के चलते किराना की दुकानें बंद रही। जबकि फल व सब्जी की रेहडियां गली मोहल्लों में खड़ी नजर आईं।

लॉकडाउन के चलते मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। उधरए प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर की मुजफ्फरनगर चुंगी, सुभाष चैक, तल्हेड़ी चुंगी समेत विभिन्न चैराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। जहां लॉकडाउन का उल्लंघन कर बेवजह घूम रहे लोगों के चालान काटे। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि 26 लोगों के चालान काट जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने लोगों से संक्रमण की चेन को तोडने के लिए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने का आह्वान किया है।