shobhit University Gangoh
 

दलितों ने किया नगरपालिका के तालाब खुदायी का विरोध,कहा इस जमीन पर बच्चो का अंतिम संस्कार होता है

नकुड [इंद्रेश]। ओवरफलो तालाब के पानी की निकासी के लिये तालाब की खुदायी का स्थानीय नागरिको ने जमकर विरोध किया । उन्होने जमीन को बालको का अंतिम संस्कार स्थल बताकर खुदायी रूकवा दी।

शनिवार को नगरपालिका ईदगाह से पीछे की जमीन पर तालाब के पानी की निकासी के लिये खुदायी करवा रही थी। इसकी जानकारी दलित बस्ती के लोगो को मिली तो उन्होने इसका जबरदस्त विरोध किया। उनका कहना था कि वर्षाे से इस जमीन पर उनके बच्चो का अंतिम संस्कार होता रहा है। ऐसे में वे इस जमीन पर तालाब की ख्ुादायी नही होने देंगे। इससे उनकी भावनाऐ आहत हुई है।

हंगामे जानकारी मिलने पर पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान मौके पर पंहुचे । उन्होने हंगामा कर रहे लोगो को समझाने का प्रयास किया कहा की वे बच्चो के शमशान के लिये अलग से जमीन की व्यवस्था करा देगे।

पंरतु हगांमा कर रहे व्यक्ति किसी भी किमत पर खुदायी होने देने के पक्ष मे नही थे। इस मौके पर इंदरपाल, पूर्व सभासद विक्रम ,सुनिल कुमार, अमित , अशोक, सोनू, आदि उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia