चैत्र नवरात्र प्रारम्भ, पहले दिन की मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना
- सहारनपुर में घट स्थापना एवं पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा पर घट स्थापना अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा नवदुर्गा घट स्थापना करने से जीव का कल्याण होता है।
श्री श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा पर मां भगवती के चैदस मंगल कलश विधिवत पूजा कर स्थापित किए गए और सभी भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना से मंगल कलश को अपने माथे से लगाकर देवी के सामने स्थापित किया। इसके उपरांत ही भोग अर्पण कर महा आरती उतारी गई। मंगल कलश घट स्थापना अवसर पर नव दुर्गा घट स्थापना महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने कहा मंगल कलश घट स्थापना संपूर्ण प्रकृति की स्थापना है जिससे जीवन में सकारात्मक का सृजन होता हैं और इसी समय प्रकृति में भी नया संचरण एवं नई चेतना सृजित होती है। इस अवसर पर रामेश्वरम शर्मा, पवन धीमान, राजेंद्र सिंह, अश्विनी काम्बोज, रमेश शर्मा, अनिल नारंग, नरेश, संदेश, बबीता, राजबाला, गीता, कुसुम अत्री, रेखा, पूनम आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
