shobhit University Gangoh
 

सभापति ने दिए बकायादारों से वसूली में तेजी लाने के निर्देश

सभापति ने दिए बकायादारों से वसूली में तेजी लाने के निर्देश
  • सहारनपुर में उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति व उपसभापति का स्वागत करते प्रबंधकगण।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश सहकारी विकास ग्राम बैंक लिमिटेड के सभापति संतराज यादव ने सहकारी ग्राम विकास बैंकों के सहकारी देयों की वसूली व ऋण वितरण की समीक्षा करते हुए मंडल के बकायादारों से वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश सहकारी विकास ग्राम बैंक लिमिटेड के सभापति संतराज यादव आज यहां सर्किट हाऊस के सभागार में सहारनपुर मंडल के सहकारी विकास ग्राम बैंकों के सहकारी देयों की वसूली व ऋण वितरण की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा बकायादारों के लिए एकमुश्त समाधान योजना 2021 लागू की गई है जिसमें पुराने बकायादारों को ब्याज में 30 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से सहारनपुर मंडल में 90 ऋणी सदस्यों से 132.04 लाख रूपए की वसूली हुई है। यह योजना सीमित समय के लिए है। सभापति संतराज यादव व उपसभापति के. पी. मलिक ने गत वर्ष से पीछे रहने वाली शाखा प्रबंधकों को चेतावनी दी कि वसूली में प्रगति लाएं।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि सहारनपुर मंडल की कुल मांग 22366.89 के सापेक्ष 5467.89 लाख रूपए की वसूली की गई है जिस पर सभापति संतराज यादव व उपसभापति के. पी. मलिक ने मंडल के बकायादारों से वसूली में प्रगति लाने के लिए ऋण वसूली पर जोर दिया। इससे पूर्व सभापति व उपसभापति के. पी. मलिक के सहारनपुर मंडल में आगमन पर क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार व मंडल के सभी शाखा/वरिष्ठ प्रबंधकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में सहारनपुर मंडल के शाखा प्रतिनिधि अनिल सिंह पुंडीर, अजीत सिंह राणा, अनिल प्रकाश तथा सभी शाखा प्रतिनिधि व मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक शामिल रहे।

Jamia Tibbia