यूपीपीसीएल की लापरवाही पर सीईओ ने जतायी नाराजगी

यूपीपीसीएल की लापरवाही पर सीईओ ने जतायी नाराजगी
  • सहारनपुर में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते सीईओध्नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सीईओध्नगरायुक्त शिपू गिरि ने कार्यदायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के प्रतिनिधियों से नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके कार्यों से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु निर्देश दिए जाने के बावजूद न तो किसी ठेकेदार पर कार्रवाई की गई है और न ही समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए यू.पी.पी.सी.एल. के चेयरमैन एवं संस्था के एम.डी. को पत्र लिखकर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।

सहारनपुर स्मार्ट सिटी लि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शीपू गिरि आज यहां शाकुभरी सभागार में स्मार्ट सिटी की विभिन्न परियोजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यू.पी.पी.सी.एल. द्वारा पांवधोई नदी के किनारे बनाई जा रही रिटेनिंग वॉल के शेष कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी की कार्यदायी संस्थाओं नगर निगम, मैसर्स आर.सी.सी., सी एंड डी.एस, यू.पी. नेडा, यू.पी.पी.सी.एल., यू.पी.आर.एन.एन., यू.पी.आर.एन.एस.एस, एन.ई.सी., एस.डी.ए. एवं हाइडल आदि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सीईओ शीपू गिरि ने स्मार्ट सिटी की 103 परियोजनाओं में से जिनकी वित्तीय प्रगति पूर्ण हो चुकी है, उनका कार्यदायी संस्थाओं द्वारा ऑडिट कार्य शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप यादव को यू.पी.आर.एन.एन. द्वारा निर्मित किए जा रहे हैबिटेट सेंटर के कार्य का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट  सिटी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को दिए जाने वाले सेनेटेज की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए।

बैठक में स्मार्ट सिटी टीम एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा चल रही परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समीक्षा बैठक में अपर नगरायुक्तध् अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, जीएम (सिविल) दिनेश कुमार सिंघल, कंपनी सचिव शंकर तायल सहित विभिन्न विभागों के अधिशासी अभियंता, परियोजना प्रबंधक एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *