केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने जल शक्ति केन्द्र का किया निरीक्षण

जल संचयन के कार्यों की ली जानकारी
अमृत सरोवरों का पानी रहे स्वच्छ – नोडल अधिकारी
सहारनपुर । श्रीमती प्रतिमा सिंह, निदेशक उद्योग और आंतरिक व्यापार प्रचार एवं केन्द्रीय नोडल अधिकारी विकास भवन स्थित जल शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत कैच द रेन पोर्टल पर जल संचयन के कार्यों की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी द्वारा जल शक्ति अभियान के अन्तर्गत ’’कैच द रेन 2025’’ के अन्तर्गत पी0पी0टी0 के माध्यम से योजना की जानकारी दी गयी। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि तहसीलांे के पास तालाबों का डाटा पुराना है। सदर तहसील के अन्तर्गत तालाब चिन्हित किये गये हैं जिनमें से अधिकतर तालाबों का निरीक्षण किया गया है। यह भी अवगत कराया गया कि जिन तालाबों में पानी नहीं भरा है पहले उनमें पानी की उपलब्धता करते हुए उसे मछली पालन योग्य बनाया जा रहा है।
केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण के समय निर्देश दिये गये कि अमृत सरोवर का पानी स्वच्छ रहे। जल शक्ति मिशन का कोई भी मॉडल तैयार कराकर जल शक्ति मिशन के कार्यालय में रखा जाये। जल शक्ति केन्द्र की उपयोगिता की जानकारी करने पर अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई द्वारा अवगत कराया गया कि जल शक्ति केन्द पर ग्राउण्ड वाटर हारवेस्टिंग की जानकारी करने वाले ग्राम प्रधान अथवा जनमानस को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु जल शक्ति केन्द्र की स्थापना की गयी है।
श्रीमती प्रतिमा सिंह द्वारा कैच द रेन ’’जल संचयन जन भागीदारी-जन जागरूकता की ओर’’ थीम के अन्तर्गत जनपद सहारनपुर की पोर्टल पर अपलोडिंग कम होने के संबंध में जानकारी करने पर अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई द्वारा अवगत कराया गया कि अभी योजना मात्र 15 दिन पूर्व ही प्रारम्भ हुई है अपलोडिंग को शीघ्र ही बढा दिया जायेगा। जिन तालाबों पर मछली पालन हेतु पटटा दे रखा है वहां से जो इनकम प्राप्त होती है उसका उपयोग उन तालाबों के जीर्णोद्धार पर खर्च किया जाये। तालाबों का जीर्णोद्धार मानसून से पूर्व कर लिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुमित राजेश महाजन, नामित तकनीकी अधिकारी श्री विकास तोमर, वैज्ञानिक, सी०जी०डब्ल्यू०ए०, भारत सरकार सहित अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।