‘बेनकाब हो गई है केंद्र और बीरेन सरकार, मोदी-शाह को पहले से पता थी घटना’ मणिपुर वायरल वीडियो पर बोले सुरजेवाला

‘बेनकाब हो गई है केंद्र और बीरेन सरकार, मोदी-शाह को पहले से पता थी घटना’ मणिपुर वायरल वीडियो पर बोले सुरजेवाला

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मणिपुर में राज्य सरकार बेनकाब हो गई है। वायरल वीडियो की घटना 14 मई को हुई थी लेकिन वीडियो 18-19 जुलाई को सामने आया। इससे पता चलता है कि सीएम बीरेन सिंह अमित शाह और पीएम मोदी को इस घटना के बारे में पहले से पता था।

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर वायरल वीडियो घटना में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें पहले से जानती थीं कि ऐसी घटना हुई है, फिर भी उन्होंने चुप रहने का फैसला किया

‘मोदी-शाह और बीरेन सिंह को पहले से पता थी घटना’

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मणिपुर में राज्य सरकार बेनकाब हो गई है। उन्होंने वायरल वीडियो पर कहा कि यह घटना 14 मई को हुई थी, लेकिन एफआईआर 18 मई को दर्ज की गई। वीडियो 18-19 जुलाई को सामने आया। इससे पता चलता है कि सीएम बीरेन सिंह, अमित शाह और पीएम मोदी को इस घटना के बारे में पहले से पता था। उनकी आत्माओं को क्या हुआ?