देर रात तक मनाया नववर्ष आगमन का जश्न

- सहारनपुर में नववर्ष के आगमन का जश्न मनाते युवा।
सहारनपुर। नववर्ष के आगमन का देर रात तक जमकर जश्न मनाया गया। मध्य रात्रि होते ही सडक़ों पर युवाओं का हूजुम उमड़ पड़ा। इस दौरान पुलिस को व्यवस्था बनाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि ठंड के साथ युवा का जोश भी ठंडा पड गया और सब लोग अपने घरों को लौट गए इस दौरान देश भक्ति का जज्बा भी युवाओं में दिखाई दिया। विगत रात्रि वर्ष 2025 के आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। नगर के समस्त होटल एवं रेस्टोरेंट युवाओं की भीड़ लबरेज थे। होटलों में विशेष पार्टियों का आयोजन किया गया था जिसमें कपल उत्साह के साथ पहुंचे थे और जैसे-जैसे नववर्ष आगमन का समय नजदीक आने लगा वैसे-वैसे लोगों में जश्न का खुमार बढ़ता चला गया। होटल एवं रेस्टोरेंट में लोगों ने नव वर्ष के आगमन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें नाच गाना और कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी। रात्रि 12.00 बजाते ही सडक़ों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और चैक घंटा घर पर युवाओं का सैलाब आदम का और लोगों ने नव वर्ष के आगमन का जोरदार जश्न भी मनाया। इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे। नववर्ष के जश्न के साथ-साथ देशभक्ति का जज्बा भी दिखाई दिया। कई युवा तिरंगा लेकर पहुंचे थे और भारत माता जय के नारे भी लगा रहे थे। देर रात तक चैक घंटा घर पर युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। लेकिन ठंड के साथ युवाओं का जोश भी ठंड पड़ गया और लोग अपने-अपने घरों को लौट गए।