हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरूनानक देवजी महाराज का प्रकाशोत्सव

- सहारनपुर में कम्पनी बाग में गुरूनानक देवजी महाराज का प्रकाशोत्सव मनाते मॉर्निंग परिवार के कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN]। राधा कुंज मॉर्निंग परिवार के तत्वावधान में सिखों के प्रथम गुरू श्रीगुरूनानक देवजी महाराज का प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कम्पनी बाग में मॉर्निंग परिवार के सदस्यों व आई हुई संगत ने दीप प्रज्जवलित करके प्रकाशोत्सव मनाया तथा शबद कीरतन के बाद लंगर का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष भगतसिंह सेठी ने संगत का धन्यवाद अदा किया।
इस दौरान पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, चेयरमैन स. जसवीर सिंह बजाज, महामंत्री अमन तनेजा, उपप्रधान मुरली खन्ना, कोषाध्यक्ष प्रवीण आहुजा, स. अजेंद्र सिंह चावला, स. गुरप्रीत सिंह, बिट्टू आहुजा, दीपक छाबड़ा, विनोद राठी, मोनू ग्रोवर, विनोद चुग, गोपाल, श्रीमती रंजना आहुजा, श्रीमती ऋतु राठी, श्रीमती सारिका छाबड़ा आदि मौजूद रहे।