पुष्प वर्षा कर मनाया शहीदे आजम भगतसिंह को जन्मदिवस

- सहारनपुर में शहीदे आजम भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पंजाबी संगठन के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। पंजाबी महासंगठन के कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम भगतसिंह का जन्मदिन भगतसिंह की प्रतिमा पर इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर मनाया। स्थानीय पुल खुमरान पर आयोजित शहीद भगतसिंह के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व संस्था के अध्यक्ष योगेश दुआ ने माला पहनाकर व पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रेमपाल कटारिया व हेमंत अरोड़ा ने कहा कि आज के युवाओं को भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मदनलाल अरोड़ा व योग चुग मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रौत कर दिया।
इस दौरान अमित गगनेजा, नीरज कामरा, मुकेश गक्खड़, विजय भल्ला, राकेश ढींगरा, गुरप्रीत सिंह बग्गा, राहुल झाम, सागर कटारिया, डा. के. के. खन्ना, संजय ढींगरा, इंद्र चुग, सुरेंद्र नागपाल, रोमी नागपाल, मनीष अरोड़ा, संजय मेहता, अश्विनी मेहता, आशु गाधी, राजीव वधवा आदि मौजूद रहे।