shobhit University Gangoh
 

गरीबों को भोजन कराकर मनाया नवसंवत्

गरीबों को भोजन कराकर मनाया नवसंवत्
  • सहारनपुर में हिंदू योद्धा परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। हिंदू योद्धा परिवार के कार्यकर्ताओं ने गरीब व बेसहारा लोगों को भोजन कराकर नवसंवत् मनाया। हिंदू योद्धा परिवार के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक अध्यक्ष चौ. विश सिंह काम्बोज के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर गरीब व बेसहारा लोगों को भोजन कराया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। उन्होंने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार दो अप्रैल का दिन कई मायनों में खास है क्योंकि इस दिन हिंदू नववर्ष की शुरूआत के साथ चैत्र नवरात्रि व गुड़ीपडवा का पर्व भी मनाया जा रहा है। इस दौरान पं. श्रवण शर्मा, आदेश सोनी, शिवा पंडित, राहुल शर्मा, अरूण मिश्रा, पं. ओमकार, राघव, राहुल आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia