भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया शहीदी दिवस

- सहारनपुर में स. भगतसिंह का शहीदी दिवस मनाते पंजाबी संगठन के पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था पंजाबी महासंगठन के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर तिलक कर व माल्यार्पण कर उनका बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। पंजाबी संगठन के पदाधिकारी पुल खुमरान स्थित शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर एकत्र हुए तथा इन्कलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के बीच शहीद भगतसिंह, राजगुरू व सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष योगेश दुआ व संरक्षक प्रेमपाल कटारिया ने कहा कि आज के युवाओं को शहीद भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा युवाओं को यह भी चिंतन करना चाहिए कि वे देश के लिए क्या योगदान कर सकते हैं। कार्यक्रम में बलदेव गांधी ने भगतसिंह पर पंजाबी लोक गीत गाकर सभी को भाव-विभोर कर दिया। जबकि मुरली खन्ना व राकेश नररूला ने मेरा रंग दे बसंती चोला गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
इस दौरान मदन लाम्बा, राजकुमार नरूला, मुकेश मनचंदा, मुकेश गक्खड़, राकेश ढींगड़ा, रोमी आहुजा, केवल कृष्ण शर्मा, नीरज कामरा, हरप्रीत भाटिया, सुरेंद्र नागपाल, कमल मल्होत्रा, डा. के. के. खन्ना, सुरेंद्र गाबा, दीपक रहेजा, स. प्रमिंद्र सिंह, संजय ढींगड़ा, अश्विनी मेहता, दीपक छाबड़ा, हेमंत अरोड़ा, महेंद्र सचदेवा, खैराती चौहान, जतिन दुआ, रोहन अरोड़ा, जतिन नागपाल, गोरांग अरोड़ा, आशीष चुग, निखिल दुआ, अंशुल मोगा, सागर कटारिया, राजेश मिगलानी, संजय मेहता, राजेंद्र बिंद्रा, अन्नु, अरोड़ा आदि मौजूद रहे।