केक काटकर मनाया भाजपा महानगर अध्यक्ष का जनमदिन

केक काटकर मनाया भाजपा महानगर अध्यक्ष का जनमदिन
  • सहारनपुर में ईदुल अजहा के पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी।

सहारनपुर [24CN]। सब्जी व फल व्यापारियों द्वारा आज भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का संकल्प लिया गया। स्थानीय मंडी समिति परिसर में फल व सब्जी व्यापारियों द्वारा आज भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वह उनके बीच के ही व्यापारी हैं तथा व्यापारियों की एकजुटता के चलते ही उन्हें भाजपा द्वारा महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनाने की भी अपील की। इस दौरान भारी संख्या में फल व सब्जी व्यापारी मौजूद रहे।