रामकृष्ण परमहंस का मनाया जन्मोत्सव

रामकृष्ण परमहंस का मनाया जन्मोत्सव
  • सहारनपुर में रामकृष्ण परमहंस कार्यक्रम मनाते श्रद्धालु।

सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण परमहंस सनातन धर्म के अग्रदूत व महान संत हैं। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज यहां राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी मां काली मंदिर में श्रीराम कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस सनातन धर्म की ऐसी धर्म धूरी हैं जो साक्षात् जागृत शरीर लेकर अवतरित हुए जिनमें साक्षात् रामकृष्ण देह स्वरूप एवं मां काली जागृत अवस्था में निवास करती थी। रामकृष्ण परमहंस का जीवन ऐसा आदर्श आधार है जो भक्ति एवं वैराग्य की सर्वोच्च पराकाष्ठा है।

उन्होंने कहा कि धर्म के आधुनिक परिवेश में श्रीरामकृष्ण परमहंस जैसा विरक्त आधार ही धर्म को संरक्षित कर एक दिशा प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस ने अपनी सभी शक्तियां अपने परम शिष्य स्वामी विवेकानंद को प्रदान की जिसके माध्यम से स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो धर्म सम्मेलन में सनातन धर्म को विश्व धर्म गुरू स्थापित कर विश्व पटल पर सनातन धर्म का परचम लहराया। आज ऐसे ही गुरू व शिष्य की आवश्यकता है जो धर्म की राह को नई दिशा प्रदान कर सके।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव को समर्पित भाव से धर्म व समस्त संस्कृति के लिए समर्पित करके एक सच्चा धार्मिक आंदोलन छेडऩे की आवश्यकता है ताकि धर्म की रक्षा हो सके। इस दौरान ऋषभ शर्मा, नीरज मिश्रा, योगेश तिवारी, अरूण स्वामी, मेहर चंद जैन, रमेश शर्मा, राजेंद्र, अश्विनी काम्बोज, सागर गुप्ता, विकास वर्मा, रोहित बजाज, संजय राणा, मनीष गुप्ता, नरेश चंदेल, सुशील गुप्ता, वर्षा, किरण, बबली, करूणा, राजबाला, बबीता, मोहिता, शैलेश, सुखविंद्र कौर, गीता आदि मौजूद रहे।