केक काटकर मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन

- सहारनपुर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता।
सहारनपुर [24CN]। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम के साथ मनाया गया तथा आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता में लाने का संकल्प लिया गया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन के नेतृत्व में केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसैन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सदैव किसान, मजदूर, दबे-कुचले वर्ग को ऊपर उठाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ही समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं ताकि देश में समाजवादी विचारधारा को मजबूत बनाकर देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सके।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, कार्तिकेय राणा ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान भूषण दत्त चौहान, नितिन यादव, चौ. अब्दुल गफूर, संदीप उर्फ अच्छन यादव, आकाश पंवार खटीक, संजीव दुर्जन, राजवीर यादव, हसीन कुरैशी, वेदपाल पटनी, महजबी खान, नवाब सिंह यादव, नवाब गुर्जर, फैसल सलमानी, प्रवीण बांदूखेड़ी आदि मौजूद रहे। उधर सपा व्यापार सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग के नेतृत्व में चकरौता स्थित उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान नगर विधायक संजय गर्ग ने मुलायम सिंह यादव को गरीबों का सच्चा मसीहा बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाकर ही साम्प्रदायिक व फासीवादी ताकतों का मुकाबला किया जा सकता है। इस दौरान पूर्व मंत्री सरफराज खान, महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, रतनलाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा, हरपाल वर्मा, राहुल शर्मा, नत्थू यादव, मंसूर बदर, हाजी नूर आलम, रामकुमार विश्वकर्मा, सोनू त्यागी, प्रणव शर्मा, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव व नगर निगम पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू ने कुष्ठ आश्रम में गरीब परिवारों को फलों के साथ सब्जी का वितरण कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विपिन जैन, सौरभ बब्बर, राजकुमार सरीन, मनप्रीत संजू, स्नेहिल भाटिया, मनकीरत दुआ, नरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।