हर्षोल्लास के साथ मनाया लेखपाल संघ का 59वां स्थापना दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया लेखपाल संघ का 59वां स्थापना दिवस
  • सहारनपुर में लेखपाल संघ के स्थापना दिवस को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 59वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लेखपालों को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत व सम्मान किया गया तथा सभी ने मिलजुलकर लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। स्थानीय आईएमए हॉल में आयोजित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 59वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रणसिंह पोसवाल व मंत्री राजेश चौहान के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लेखपालों को शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणसिंह पोसवाल ने कहा कि लेखपाल संघ पूरे प्रदेश में लेखपालों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही उनके हितों की रक्षा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर लेखपालों की समस्याओं का समाधान कराने का काम किया जाता है। उन्होंने लेखपालों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान रविंद्र कुमार, संजय, विजय कुमार, राकेश कुमार, शेखर शर्मा, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।