पूर्व मंत्री के नाम का शिलापट तोडऩे के मामले में मुकदमा दर्ज

सरसावा [24CN]। थाना सरसावा पुलिस ने नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी का शिलापट तोडऩे के मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

गौरतलब है कि हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में योगी मंत्रिमंडल में मंत्री रहे निवर्तमान विधायक डा. धर्मसिंह सैनी ने भाजपा छोड़कर सपा के टिकट पर अपना भाग्य आजमाया था तथा भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के हाथों 315 मतों से पराजित हो गए थे। पूर्व मंत्री के विधानसभा चुनाव हारने के बाद थाना सरसावा क्षेत्रांतर्गत गांव सौराना में पूर्व मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी के नाम का शिलापट तोडऩे का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी तोमर ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस पर आज थाना सरसावा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।