अलीगढ़। Aligarh News : अलीगढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आए यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज (Yeti Narasimhanand Saraswati Maharaj) के खिलाफ संप्रदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं ली गयी थी : SP City Kuldeep Singh Gunawat ने बताया कि मोहल्ला बीदास कंपाउंड में अशोक पाण्डेय व पूजा शकुन पाण्डेय ने भागवत महापुराण कथा का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसकी अनुमति नहीं ली थी। इस कार्यक्रम में यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज आदि ने भाग लिया।
थाना गांधीपार्क में मुकदमा दर्ज : यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने कार्यक्रम के समापन पर संप्रदाय विशेष के संस्थानों के संबंध में धमकी भरे शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे संप्रदाय विशेष के लोगों में रोष है। आपत्तिजनक टिप्पणी/वक्तव्य के संबंध में थाना गांधीपार्क पर में धारा 188/295ए/298/505(2)/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।