जनसुनवाई में आया अवैध कब्जा कर पैलेस निर्माण का मामला

जनसुनवाई में आया अवैध कब्जा कर पैलेस निर्माण का मामला
  • सहारनपुर में जनसुनवाई करते अपर नगरायुक्त व अन्य अधिकारी।

सहारनपुर। नगर निगम में जनसुनवाई के दौरान आज आठ व्यक्ति अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया गया। अनेक समस्याओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया।  वार्ड 6 हलालपुर-बालपुर में किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रुप से कब्जा कर पैलेस निर्माण करने का आरोप लगाया गया है। इस सम्बंध में एक स्कूल शिक्षक राकेश ने प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर अपर नगरायुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वार्ड 27 मौहल्ला रोहिणी गार्डन निवासी विभू काम्बोज ने काॅलोनी में साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त मृत्यंुजय ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई कराते हुए समस्या का समाधान करा दिया। वार्ड 23 लोहानी सराय निवासी विशाल ने लोहानी सराय में साफ सफाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 34 पंजाबी बाग निवासी अरविंद ने विकास स्टील फैक्ट्री के निकट खाली प्लाट में डाले जा रहे गोबर को साफ कराने तथा गोबर डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अतिक्रमण सम्बंधी समस्याएं भी आयी। वार्ड दो बसंत विहार निवासी अनीता कौर ने अपने मकान के सामने से अतिक्रमण हटाने तथा वार्ड 23 अक्षय तनेजा ने प्रताप मार्किट में अपनी दुकान के सामने से अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। दोनों मामलों में प्रवर्तन दल प्रभारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने को कहा गया। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त के अतिरिक्त सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार व मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply