shobhit University Gangoh
 

लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, मुकदमा दर्ज

सहारनपुर [24CN]। बेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी नाबालिग युवती के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीडि़ता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बेहट कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री विगत सुबह के समय शौच के लिए गई थी तभी मौका देखकर पड़ोस में रहने वाले मोहित पुत्र विनोद सैनी ने उसे पकड़ लिया तथा उसका मुंह दबाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया तो तेरे भाइयों को जान से मरवा दंूगा। पीडि़ता के पिता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसकी पुत्री को बंधनमुक्त कराया। आरोप है कि पीडि़ता का पिता गांव के गणमान्य लोगों के साथ आरोपी के पिता के पास शिकायत लेकर पहुंचा तथा उसे घटना के बारे में बताया कि आरोपी के पिता ने उल्टे ही पीडि़ता के पिता को धमकी दी कि यहां से चले जाओ अन्यथा तुम्हें जान से मरवा दूंगा। इसके बाद पीडि़ता का पिता कोतवाली पहुंचा तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बेहट कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीडि़ता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

Jamia Tibbia