छात्र-छात्राओं को दी कैरियर सम्बंधी जानकारी

छात्र-छात्राओं को दी कैरियर सम्बंधी जानकारी
  • सहारनपुर में जेवी जैन कालेज में छात्राओं को कैरियर सम्बंधी जानकारी देती विशेषज्ञ।

सहारनपुर। जेवी जैन कालेज में आयोजित कैरियर सेमिनार में छात्र-छात्राओं को उड्डयन, अस्पताल व पर्यटन के क्षेत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

जेवी कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्काई-9 एविएशन एकेडमी देहरादून की मुख्य प्रवक्ता दीपिका जुगरान ने एविएशन हॉस्पिटिलिटी के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को कैरियर बनाने के सम्बंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आज भारत 400 एयरपोर्ट हैं और सरकार ने 200 एयरपोर्ट और बनाने की घोषणा की है। इसलिए छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। इस जॉब के लिए इंटरमीडिएट या स्नातक के बाद तैयारी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि गत वर्ष जेवी जैन कालेज की दो छात्राओं का चयन इंगिगो और स्पाईजेट में हुआ है। सेमिनार को अंग्रेजी विभागाध्यक्षा व आईएआई एसडीसी की संयोजिका प्रो. ममता सिंघल ने सम्बोधित किया। इस दौरान अंकित सचदेवा, जेबा अंसारी, राजरानी, नेहा सिंह, शैली राणा, कालेज प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन ममता सिंघल ने किया।