• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

हरियाणा के सीएम से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, बोले- किसान आंदोलन 4 दिसंबर को हो जाएगा खत्म

  • November 29, 2021
हरियाणा के सीएम से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, बोले- किसान आंदोलन 4 दिसंबर को हो जाएगा खत्म
  • पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) सोमवार को अचानक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि किसान आंदोलन 4 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। कई किसान नेता उनके संपर्क में हैं।

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अचानक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलने पहुंचे। कैप्टन ने इसे औपचारिक मुलाकात बताया। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन 4 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। कई किसान नेता उनके संपर्क में हैं। उन्हें यह जानकारी उनसे मिली है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया गया है। इसके अलावा किसानों के 6-7 और मुद्दे हैं। उन पर भी केंद्र सरकार सहमत है। अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। कैप्टन ने कहा कि वह कुछ किसान नेताओं के संपर्क में हैं। 4 दिसंबर को आंदोलन खत्म करने पर फैसला हो सकता है। कैप्टन ने स्पष्ट किया कि हालांकि उनकी किसान नेताओं से आंदोलन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन कुछ किसान नेता उनके संपर्क में जरूर हैं।

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि जब भी दिल्ली जाएंगे, गठबंधन को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत जरूर करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ज्यादा कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू सुबह कुछ बोलते हैं शाम को कुछ और बोलते हैं। वह उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।

मनोहर लाल से मुलाकात पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह मुलाकात काफी अच्छी रही। उनकी यह मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ चाय पीने के लिए समय मांगा था। इस मुलाकात में किसी राजनीतिक मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है।

बता दें, सीएम रहते हुए हरियाणा-पंजाब के मुद्दों को लेकर कैप्टन व मनोहर लाल का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। एसवाइएल नहर निर्माण, चंडीगढ़ राजधानी, विधानसभा भवन में अधिक हिस्सेदारी व हाई कोर्ट हरियाणा व पंजाब दोनों के बीच के मुद्दे हैं। एसवाइएल के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह सबसे आक्रामक रहे हैं और हरियाणा की सरकार को घेरते रहे हैं। अब सीएम पद से हटने व कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन ने अपनी पार्टी का गठन किया है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 की शुरुआत में ही होने हैं। ऐसे में कैप्टन अपनी नई पार्टी की मजबूती की दिशा में काम कर रहे हैं। कैप्टन भाजपा से गठबंधन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। वह भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर रणनीतिक चर्चाओं में जुटे हुए हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
‘जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ…’, अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

‘जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ…’, अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद

  • February 27, 2026
सिलेंडर की सप्लाई से शुरू हुआ था रिंकू सिंह का सपना, मुकाम तक पहुँचाकर खामोश हो गए पिता खानचंद

सिलेंडर की सप्लाई से शुरू हुआ था रिंकू सिंह का सपना, मुकाम तक पहुँचाकर खामोश हो गए पिता खानचंद

  • February 27, 2026
‘मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..’, ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..’, ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

  • February 27, 2026
दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा पारा

दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा पारा

  • February 27, 2026
Gaza संकट के बीच Modi की Israel यात्रा पर Mehbooba Mufti भड़कीं, कहा- PM को Netanyahu को गले नहीं लगाना चाहिए था

Gaza संकट के बीच Modi की Israel यात्रा पर Mehbooba Mufti भड़कीं, कहा- PM को Netanyahu को गले नहीं लगाना चाहिए था

  • February 26, 2026
सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए

सीएम योगी की मैग्लेव ट्रेन यात्रा पर अखिलेश यादव का तंज, दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई जापान लेकर गए

  • February 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 लोग आरोपमुक्त, कैमरे के सामने भावुक हुए पूर्व सीएम February 27, 2026
  • दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- आरोपों में दम नहीं February 27, 2026
  • ‘जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ…’, अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद February 27, 2026
  • सिलेंडर की सप्लाई से शुरू हुआ था रिंकू सिंह का सपना, मुकाम तक पहुँचाकर खामोश हो गए पिता खानचंद February 27, 2026
  • ‘मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..’, ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला February 27, 2026
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा पारा February 27, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में एक घायल समेत दो बदमाश किए गिरफ्तार, 2.80 लाख रुपये की नगदी व हथियार किए बरामद February 26, 2026
  • जेसीबी-पोकलेन से ध्वस्त किया 80 दुकानों का अतिक्रमण February 26, 2026
  • 20 फरवरी से 6 मार्च तक आबकारी विभाग चलाएगा विशेष चैकिंग अभियान February 26, 2026
  • Gaza संकट के बीच Modi की Israel यात्रा पर Mehbooba Mufti भड़कीं, कहा- PM को Netanyahu को गले नहीं लगाना चाहिए था February 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez