shobhit University Gangoh
 

गुरुग्राम में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 23 को कैंटर ने कुचला, पांच की मौत

गुरुग्राम के पचगांव चौक के नजदीक शनिवार रात केएमपी पर एक कैंटर ने दो ऑटो को टक्कर मारते हुए 23 लोगों को कुचल दिया। हादसे में महिला व बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 जख्मी हैं। लॉकडाउन के कारण अपने घरों को जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पचगांव चौक के पास साधन के इंतजार में खड़े थे।

टमाटर से भरा कैंटर अहमदाबाद से गाजियाबाद जा रहा था। रात करीब सवा 12 बजे कैंटर तेजी से सड़क किनारे मजदूरों की तरफ बढ़ा और दो ऑटो को टक्कर मारते हुए मजदूरों को कुचलता चला गया।

टायर के नीचे मजदूरों व ऑटो फंसने से कैंटर मौके पर रुक गया और चालक फरार हो गया। एक मृतक की पहचान एटा निवासी करण (42) के रूप में हुई है। वह ऑटो चालक था। बाकी की शिनाख्त नहीं हो पाई।

Jamia Tibbia