शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के विश्वविद्यालय ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव आईटी कंपनी नॉवेम कण्ट्रोल लिमिटेड, मोहली द्वारा आयोजित की गई। भर्ती का आयोजन इंडस्ट्रियल आटोमेशन, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डाटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग एच. आर. जैसे विभिन्न पदों के लिए किया गया। इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) बीसीए एवं एमबीए के छात्रों ने प्रतिभाग किया।

कैंपस प्लेसमेंट की शुरुआत शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के यूनिवर्सिटी ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल के कोर्डिनेटर डॉ. नवीन कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए की। इस नियुक्ति प्रक्रिया कंपनी के निदेशक पुष्कर रावत, टेक्निकल मैनेजर शमशेर सिंह, एच.आर हरजीन्दर कौर द्वारा संचालन किया गया, जिसमें 120 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कम्पनी द्वारा अगले हफ्ते फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह, कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह एवं सीनियर डायरेक्टर प्रो.(डॉ.) देवेंद्र नारायण ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजकों व सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, डॉ. वरुण बंसल, नितिन कुमार, शाहनवाज, कुलदीप चौहान, सचिन कुमार, हर्ष पंवार उपस्थित रहे।