अतिक्रमण और प्रतिबंधित पाॅलिथिन के खिलाफ तीसरे दिन भी चला अभियान,

अतिक्रमण और प्रतिबंधित पाॅलिथिन के खिलाफ तीसरे दिन भी चला अभियान,
  • अतिक्रमण कारीयों से जूर्माना वसूलती पुलिस व पालिका की टीम

देवबंद [24CN]: प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश पर स्थानीय प्रशासन की और से नगर में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पाॅलिथिन के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के अन्र्तगत बुधवार को नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमणकारियों और प्रतिबंधित पाॅलिथिन का प्रयोग करने वालो के चालान काटें। जिससे बाजार में हडकंप की स्थिति बनी रही।

बुधवार को एसडीमए दीपक कुमार के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र राय के नेतृत्व मंें पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ तीसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर में अभियान चलाया। पुलिस बल के साथ नगरपालिका की टीम ने एमबीडी चैक, पठानपुरा रैती चैक, भायला रोड, मदरसा असगरिया सहित अन्य स्थानो पर अभियान चलाया।

इस दौरान जहंा अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गये वही प्रतिबंधित पाॅलिथिन का प्रयोग करने वालो के भी चालान काटकर 2300 रूपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान बाजारों में हडकंप की स्थिति बनी रही। अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र राय ने बताया कि प्रशासन की और से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होने कहा कि अतिक्रमण करने वालो का चालान काटकर जूर्माना वसूला जायेगा।