shobhit University Gangoh
 

निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियांे का आधार प्रमाणीकरण हेतु तहसील सदर में 12 से 14 सितम्बर तक लगेगा कैम्प

सहारनपुर [24CN]। निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियांे का आधार प्रमाणीकरण 15 सितम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से किया जाना है जिस हेतु तहसील सदर में 12 सितम्बर को वार्ड संख्या 01-25, 13 सितम्बर को वार्ड संख्या 26-50 एवं 14 सितम्बर को वार्ड संख्या 51-70 के लिए कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) के समस्त लाभार्थी आधार प्रमाणीकरण हेतु अपना बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा मोबाइल नम्बर निर्धारित तिथियों में तहसील सदर में आयोजित कैम्प में ले जाकर आधार प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करें जिससे भविष्य में योजनान्तर्गत निर्धारित धनराशि सुचारू रूप से खाते में अन्तरित की जा सके।

Jamia Tibbia