देहरादून चौक पर शिव भक्तों की सेवा को लगा शिविर,

देहरादून चौक पर शिव भक्तों की सेवा को लगा शिविर,
सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री संजय गर्ग।

पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने किया उद्घाटन
पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा आयोजन, जलपान से लेकर भोजन तक की रही व्यवस्था

सहारनपुर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ तीर्थ यात्रियों की सेवा के लिए पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल द्वारा देहरादून चौक पर भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कांवडिय़ों के लिए प्रात: जलपान से लेकर दोपहर व रात्रि के भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक एवं मंत्री माननीय  संजय गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने शिव भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापार मंडल के इस सेवाभावी आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष  हरपाल सिंह वर्मा के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा कि ष्हमारा व्यापार मंडल धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है। जो शिव भक्त सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर गंगाजल लाते हैं, उनकी आस्था और समर्पण को नमन है। ऐसे सेवा कार्य हर सनातनी के हृदय में होने चाहिए। शिविर में प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारती भानू एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, प्रदेश संयोजक नाथीराम पठेडिया, जिला अध्यक्ष विनय जैन, जिला महासचिव शांतनु शर्मा, जिला संयोजक स. हरप्रीत सिंह बग्गा, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण सैनी, नगर अध्यक्ष सन्नी विजय मल्होत्रा, नगर महासचिव रोहित अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष सीए राघव गर्ग, राकेश वर्मा, सुशील काम्बोज, नवऋषि भानू एडवोकेट समेत अनेक व्यापारी बंधुओं ने भाग लेकर शिव भक्तों की सेवा की और पुण्य लाभ अर्जित किया।