shobhit University Gangoh
 

यूपी के मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से बुलाकर वारदात को बेखौफ दिया अंजाम

उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर में रविवार सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव क्षेत्र के बाहर छोर पर जंगल में पड़ा मिला। मृतक की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूद नगर निवासी आसिफ पुत्र नसीम के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि शहर कोतवाली क्षेत्र का एक चर्चित युवक सुबह आसिफ को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसे मिमलाना रोड पर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
परिजनों का यह भी आरोप है कि हत्यारोपी ने मृतक के भाई को फोन करके उसके शव के मिमलाना के जंगल में पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने शहर कोतवाली पर आकर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Jamia Tibbia