कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का किया आह्वान

कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का किया आह्वान
  • सहारनपुर में जिला व महानगर कांग्रेस की बैठक को सम्बोधित करता वक्ता।

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी को वार्ड व बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस का परचम लहराया जा सके।

स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली ने कहा कि जो व्यक्ति कांग्रेस संदेश पत्रिका लेना चाहते हैं, वह जिला स्तर पर बनाए गए बीएलए से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए वार्ड व बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जा सके।

प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने में पार्टी का साथ दें और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने का काम करें। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करने का काम किया है और भविष्य में भी मजबूती के साथ काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में हमारे पदाधिकारी निष्क्रिय हैं उन पदाधिकारियों को हटाकर उनके स्थान पर नए पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष मनीष त्यागी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, सुखविंद्र कौर, धर्मपाल जोशी, देवेंद्र कौशिक, नरेंद्र शर्मा, गौरव वर्मा, युकां जिलाध्यक्ष नितिन शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मनिनवाल, इमरान कुरैशी, राहत खलील, सतपाल बर्मन, सोनू पठान, डा. यासमीन राव, आरिश सिद्दीकी, अब्दुल कादिर, अब्दुल हसीब, ब्लाक अध्यक्ष अजय गुर्जर, रिजवान अहमद, पंकज कुमार, चौ. रणवीर सिंह, ओमपाल, जादोराम गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। बैठक में रफत अब्बास जैदी, खालिद अंसारी, आदेश सीकरी, इरशाद प्रधान, मौ. यूनुस, मौ. इरशाद समेत भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।