साइकिल रैली निकालकर किया नदियों को स्वच्छ रखने का आह्वान

साइकिल रैली निकालकर किया नदियों को स्वच्छ रखने का आह्वान
  • सहारनपुर में साइकिल रैली निकालते 26 यूपी कन्या वाहिनी के कैडेट्स।

सहारनपुर [24CN]। 26 यूपी कन्या वाहिनी की कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत जनजागरूकता साइकिल रैली निकालकर जनता को नदियों को स्वच्छ और निर्मल रखने के बारे में जागरूक किया। सोफिया गल्र्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की 26 यूपी कन्या वाहिनी के कैडेट्स की साइकिल रैली को सूबेदार मेजर दिलीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता अभियान के दौरान सभी पीआई स्टाफ व कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान सूबेदार मेजर दिलीप सिंह ने कैडेट्स को नदियों की स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साइकिल रैली के दौरान कैडेट्स द्वारा नागरिकों को नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के प्रति जागरूक किया। साइकिल रैली का समापन सूबेदार मेजर बिट्टू सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस दौरान प्रशासनिक मेजर शशि मेहता भी मौजूद रहे।